गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटकर किया घायल


सिकन्द्राराऊ- । कस्बा के मौहल्ला नौखेल में घर के बाहर बैठी एक युवती के भाई से नामजद गाली गलौज कर रहे थे । विरोध करने पर नामजदों ने युवती के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक की मां ने चार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।।
मौहल्ला नौखेल निवासी समा पत्नी साहिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 21 मार्च की दोपहर 3:30 बजे करीब उसकी पुत्री हुमा घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी सोहिल , फैजान पुत्रगण साबिर, साबिर का एक और लड़का एवं निन्ना पुत्र अली जान निवासी मौहल्ला बील परी वाला कुआं गाली गलौज करने लगे । जब पुत्री ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी उसके साथ बदतमीजी करने लगे। युवती द्वारा विरोध करने पर उसका भाई अंबर मौके पर पहुंच गया । आरोपियों ने अम्बर को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें उसकी नाक में चोट आयी है ।आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment