नामजदों ने युवती समेत परिवार को मारपीट कर किया घायल

सिकन्द्राराऊ-। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंथरी शाहपुर में नामजदों ने एक युवती एवं उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवती के चाचा ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
गांव गंथरी शाहपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 मार्च की सुबह 9 बजे करीब उसकी भतीजी सिम्मी पुत्री छोटे चाचा के खेत पर चली गई थी। इसी बात पर चाचा के परिजन देवेंद्र पुत्र रामपाल एवं राधा पत्नी देवेंद्र ने गाली गलौज कर उसके पिता राजेंद्र पुत्र मलखान सिंह,संजय पुत्र राजेंद्र सिंह,सिम्मी एवं आरजू को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment