विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल (प्रखण्ड सासनी) के तत्वावधान में कल दिनांक 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः साढे नौ बजे पुराने शनिदेव मंदिर के सामने से होगा। इससे पूर्व प्रातः आठ बजे हवन-यज्ञ, नौ बजे श्रीराम आरती तथा सवा नौ बजे हनुमान आरती का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा दोपहर एक बजे रामलीला मैदान में पहुंचकर सम्पन्न होगी, जहां समापन आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयाजकों ने सासनी के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर विहिप एवं बजरंग दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।












