कोतवाली पुलिस ने किया अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस कप्तान चिरंजीवनाथ सिंन्हां के आदेशानुसार एएसपी और सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की धरपकड़ के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम लौहर्रा रोड रजवाहा के पास से एक युवक को मय अवैध चाकू के गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार की देर शाम उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार अपनी टीम, जिसमें कांस्टेबल रवि कुमार, मोहित चैधरी और सलमान खान के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था अपराध नियंत्रण और अपराधी धडपकड अभियान में मामूर थे। मंगलवार और बुधवार की रात करीब पौने चार बजे जब पुलिस टीम लौहरी रोड बम्बे के पास मौजूद थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा टोकने पर युवक भागने लगा। पुलिस ने भी दौड लगाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पकडे गये युवक से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए युवक अपना नाम और पता करन पाठक (उम्र 20 वर्ष), पुत्र अजय पाठक, निवासी दिनावली, बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की है। और मामले की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment