
सिकंदराराऊ । स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट मथुरा में तैनात एक संग्रह अमीन को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा के मोहल्ला गौसगंज निवासी छेड़ लाल पुत्र दुर्गा प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मथुरा में संग्रह है। वह 30 मार्च की रात्रि 7:45 बजे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और सड़क पर आ गया। इस दौरान उसे अजय पुत्र शैतान सिंह समेत तीन लोग गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












