लघुशंका कर रहे युवक की बाइक को बाइक सवारों ने की पार

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महासिंह के निकट सड़क किनारे लघुशंका कर रहे एक युवक की बाइक को बाइक सवारों ने पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कचौरा निवासी राजू पुत्र मुरारी लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 8 मार्च की सुबह 11 बजे करीब बाइक पर सवार होकर गांव से दिल्ली जा रहा था । जैसे ही वह गांव नगला महासिंह के पास पहुंचा तभी उसने बाइक को सड़क पर खड़ा कर दिया और लघुशंका करने लगा । इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार उसकी बाइक को चोरी कर ले गए । पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment