महिला एवं परिजनों को पीटा,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर में नामजदों ने एक महिला एवं उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रतनपुर निवासी फरजाना पत्नी जाबुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 27 मार्च की रात्रि 10 बजे करीब गांव के ही आस मोहम्मद पुत्र नत्थू खां ,सद्दाम पुत्र शेर खां ,मंगल खां पुत्र अली मोहम्मद ,फिरोज पुत्र चमन खां गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए पीड़िता के परिजनों को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment