
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र की एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती को नामजद अपने दो सहयोगियों के साथ बहला फुसलाकर कर ले गया। युवती अपने साथ घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण ले गई है । पीड़िता युवती के पिता ने कोतवाली में तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव निवासी पीड़िता युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को क्षेत्र के गांव गड़ौला निवासी शिवम पुत्र केशव कुमार अपनी बहन नंदनी एवं अनुज ठाकुर उर्फ चुन्नू पुत्र राजकिशोर के सहयोग से अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। युवती घर में रखे 117000 रुपए नगद एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।












