छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती उसके मामा और भाई को पीटा


सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला एक युवती ने गिहारा बस्ती के कुछ लोगों पर रास्ते में छेड़छाड़, मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में युवती, उसके मामा और भाई घायल हुए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है ।
मोहल्ला निवासी पीड़िता ने दी तहरीर में कहा कि 29 मार्च की रात्रि करीब 9 बजे वह अपने घर से मोहल्ले में स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में प्रदीप पुत्र रज्जन सिंह, निवासी गिहारा बस्ती, नगला शीशगर ने उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचतान की और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता ने जब विरोध किया और शोर मचाया तो उसका मामा और भाई मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद प्रदीप ने अपने साथियों पिल्लू, छोटू तथा अन्य लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए युवती, उसके मामा और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने लोहे की रॉड समेत अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। हमले में उसके मामा का सिर फट गया। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment