मौसम ने बदली करवटए धूल भरी आंधी के साथ हुई बरसात

बरसात होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत

सिकंदराराऊ । मंगलवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली । तेज धूप और उमस के बाद शाम को धूल भरी आंधी चली, जिसके साथ हल्की बरसात भी हुई। इससे पूरा क्षेत्र कुछ समय के लिए धूल और अंधेरे में डूब गया। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली । तेज आंधी का सर्वाधिक प्रभाव जीटी रोड, बाजार और आसपास के क्षेत्रों में देखा गया। तेज हवाओं के कारण दुकानों के बाहर रखा सामान, टिन शेड, बोर्ड और फुटपाथ पर सजी वस्तुएं उड़ने लगीं। कई दुकानों के बोर्ड उखड़कर सड़क पर गिरे, जबकि कुछ जीटी रोड से दूर जा पहुंचे। अचानक आई इस आंधी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे अपना सामान बचाने में लग गए।
धूल भरी आंधी के कारण बाजार में कुछ देर के लिए अव्यवस्था फैल गई। दुकानदारों को अपना सामान समेटने और बोर्ड संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों ने भी सावधानी बरतते हुए अपनी गति धीमी कर दी । जिससे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। कई राहगीर और ग्राहक सुरक्षित स्थानों पर रुकने को मजबूर हुए।
आंधी के बाद झमाझम बरसात भी हुई । जिससे लोगों को आंधी से भी राहत मिली ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment