खेत पर फसल काट रही महिला को बुरी नीयत से दबोचा, विरोध करने पर दंपती को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गेहूं की फसल काट रही महिला के साथ नामजदों ने छेड़छाड़ कर दी । विरोध करने पर दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है ।
गांव निवासी पीड़ित ने दी तहरीर में कहा है कि गत 29 मार्च की शाम करीब 6 बजे दोनों पति पत्नी अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे । तभी गांव के चार युवक वहां पहुंचे ।आरोपियों ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगे । दंपती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उनके ऊपर प्रहार कर दिया ।जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल दंपती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment