विहिप दुर्गावाहिनी ने मनाया रामोत्सव कार्यक्रम


हाथरस। नवग्रह मंदिर हरिगढ़ रोड पर राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रियांशी वाष्र्णेय जिला सह संयोजिका दुर्गावाहिनी ने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग, सामाजिक समरसता का महत्व तथा विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। विश्व हिंदू परिषद के बैनरतले 15 मार्च से 30 मार्च तक पूरे जिले में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महक रावत (जिला संयोजिका), श्वेता वाष्र्णेय, डिंपल वाष्र्णेय, कुसुम वाष्र्णेय, कल्पना वाष्र्णेय आदि उपखंड की अनेक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की सदस्यायें उपस्थित थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment