दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


हाथरस-23 मार्च। विकास खंड मुरसान में न्याय पंचायत मीतई के गांव कुंवरपुर में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान कन्हैयालाल एवं सेवानिवृत पूर्व प्रभारी वीके शर्मा तथा वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित किए गये। कार्यक्रम में तीस प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित किट बांटी गई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण की संपूर्ण जानकारी दी। साथ ही मौसमी फल एवं सब्जी द्वारा बनाए गए खाद्य पदार्थ जैसे अचार, जेम, शरबत, कैचप, पापड़ बरी आदि के बनाने के प्रक्रिया को विधिवत विस्तृत रूप से समझाया। साथ ही साथ विभाग द्वारा चल रही योजनाओं से लाभ लेकर उद्योग स्थापित करने को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा वीरेंद्र ने इकाई में ध्यान रखे जाने वाली बारीक साफ सफाई की जानकारी दी और इकाई लगाने को प्रोत्साहित किया और ग्राम स्तर पर चल रही मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग योजना को बताया। जिसमें पचास प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे डीआरपी लक्ष्मी नारायण ने विभाग मे चल रहीं योजना पीएमएफएमई की विस्तृत जानकारी देते हुए मिलने वाले पैतीस प्रतिशत अनुदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी अधिकतम धनराशि 10 लाख तक है। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी ने की, जिसमे संजय चैधरी का पूर्ण योगदान रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment