
हाथरस। जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा के भव्य आयोजन पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित का भव्य स्वागत सम्मान किया गया और रथ पर विराजमान भगवान श्री परशुराम जी को भोग लगाकर उनके चरणों में नमन कर पुष्पहार पहनाकर पुष्प अर्पित किए गये।
स्वागत सम्मान करने वालों में जिलाध्यक्ष अवधेश पंडा,जिला संगठन मंत्री मुरारीलाल पचैरी, जिला उपाध्यक्ष जौली पंडित, प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप लवानिया, विशाल शर्मा, रमेश सारस्वत आदि शामिल थे।












