जायन्ट्स डायमंड ने दिव्यांग बच्चों के लिए किया जागरूकता कार्यक्रमःसम्मानित

हाथरस। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड द्वारा जलेसर रोड स्थित ब्रज स्कूल में दिव्यांग बच्चों के समर्थन एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी प्रकार से कम नहीं होते, बल्कि उन्हें केवल सही मार्ग दर्शन और उचित अवसर की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में लोगों को दिव्यांग बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा एवं समाज में उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे इन बच्चों के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता और सम्मान का भाव रखें।
कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष श्रीमती पूजा वाष्र्णेय, अध्यक्ष श्रीमती प्रभा वाष्र्णेय, सचिव श्रीमती आशु वाष्र्णेय, श्रीमती सीमा वाष्र्णेय, श्रीमती रिशु वाष्र्णेय एवं श्रीमती अंजू वाष्र्णेय की विशेष रूप से उपस्थित थीं।
विद्यालय प्रशासन एवं अतिथियों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment