बरसात के बाद छाई कोहरे की चादरःतामपान में भारी गिरावट

सिकन्द्राराऊ शुक्रवार को हुई अचानक बरसात के बाद रात्रि को मौसम ने करवट बदल ली। देर रात्रि को अचानक कोहरे की चादर छाने लगी। जिससे तापमान में भारी गिरावट आ गई। आज सुबह जब लोग जागे तो सड़कों घने कोहरे की तनी चादर को देखा तो हतप्रभ रह गए। आज सुबह करीब10.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई। जिससे पूरा वातावरण कोहरे की चादर में लिपटा दिखाई दिया।
मौसम में यह बदलाव एक दिन पहले हुई बारिश के बाद आया है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई। दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम के इस अचानक बदलाव को देखकर लोग हैरान थे। हालांकि इस बदलाव का ईद के त्योहार पर कोई असर नहीं पड़ा। बड़ी संख्या में लोग ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। कोहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट आई। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। ठंड से बचने को लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। सुबह 10.30 बजे के बाद धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment