गांव रुदायन रामोत्सव में गूँजा जयघोष, बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील

गांव रुदायन में प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित भव्य श्रामोत्सवश् भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ सुबह से ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा गांव राममय हो गया। महिलाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक संकीर्तन कर समां बांध दिया।मुख्य वक्ता डॉ. अमित भार्गव ने जोर दिया कि बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से बचाकर अपनी जड़ों और धार्मिक संस्कारों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश वार्ष्णेय ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय, सहमंत्री जयपाल सिंह कुशवाहा, सचिन भार्गव, सहसंयोजक विक्की कुशवाहा मंजू शर्मा, सुखवीरी देवी, रानी देवी, रिंकी कुमारी, सपना, मिथलेश देवी, केला देवी, प्रिया शर्मा, मीना देवी, कमलेश देवी, सरोज देवी, गीता शर्मा, रजनी देवी, श्रीमती देवी,विथलेश शर्मा, सरोज शर्मा, ओमवती देवी, सविता कुमारी, अनीता देवी, सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment