सिकन्द्राराऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का पर्वःदी मुबारकबाद

सिकन्द्राराऊ कस्बा व ग्रामीण अंचल में ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में भी अदा की गई। हजारों अकीदत मन्दो द्वारा अल्लाह की इबादत में सिर झुका कर मुल्क की बेहतरी एवं देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। ईद की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के पर्व को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। ईद के पर्व को लेकर बच्चो में खासा उत्साह दिखाई दिया। ईद की नमाज के लिए सुबह से ही बच्चे उत्साहित रहे। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे हुई। ईदगाह पर ईद की नमाज सैयद अब्दुल कादरी ने अदा कराई। कस्बा में ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में भी ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाह में हजारों अकीदत मन्दो द्वारा अल्लाह की इबादत में सिर झुका कर देश के अमन चैन की दुआएं मांगी गई। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद के पर्व के चलते घरों में समैया, चावल, दूध फैनी, पकवान आदि व्यंजन बनाए गए। जिसके चलते बच्चों ने इनका जमकर लुफ्त उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह एवं मस्जिदों पर पुलिस ,पीएसी बल तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एसडीएम संजय कुमार, सीओ जेएन अस्थाना, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सँभाले हुए थे। ईदगाह पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सक्सेना भी मौजूद थे।
ईद के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इकराम कुरैशी, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना आदि ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह मार्ग पर एक दृश्य देखने को मिला। ईद की नमाज के बाद एक हिंदू समाज के परिवार ने समस्त नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर उनका तहे दिल से इस्तकबाल किया। इस दृश्य को देख लोग गदगद नजर आए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment