क्षेत्रीय किसानों और आलू उत्पादकों की सुविधा के लिए बालाजी कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण का विधि विधान से पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में आहुतियां दी और फीता काटकर कोल्ड स्टोर भंडाराण का उद्घाटन किया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजली सिंह सोलंकी एवं उनकी वयोवृद्ध माता जय देवी सोलंकी ने सयुंक्त रूप से कहा कि कोल्ड स्टोर के खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पादों के भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें उचित दर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कोल्ड स्टोर के मालिक महेंद्र सिंह सोलंकी ने आगंतुकों का स्वागत किया और स्टोर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ आलू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आधुनिक मशीनों और तापमान नियंत्रण प्रणाली का उपयोग किया गया है। स्थानीय किसानों के लिए माल रखने और निकासी की प्रक्रिया को बहुत सरल और पारदर्शी रखा गया है। कोल्ड स्टोर में नमी और तापमान का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि किसानों की फसल लंबे समय तक सुरक्षित और ताजी बनी रहे। इस दौरान हरवीर सिंह तोमर, हरी शंकर वार्ष्णेय, सत्येंद्र सिंह, अजब सिंह, मनवीर सिंह, प्रदीप सोलंकी, रामकिशोर सोलंकी, पंकज सोलंकी, मनीष सोलंकी, सचिन सोलंकी, अरविंद तोमर, डॉक्टर विनय सिंह राजेंद्र वार्ष्णेय, आदि मौजूद थे.क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। सभी ने महेंद्र सिंह सोलंकी और उनके परिवार को इस नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं।












