आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित बजाज एजेंसी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी सौरव पुत्र सुशील अपने मित्र मनोज पुत्र किशनपाल के साथ बाइक द्वारा किसी काम से हाथरस की ओर आया था। काम समाप्त करने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक सासनी में बजाज एजेंसी के समीप पहुँची, तभी पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे सौरव बाइक और अपने साथी सहित सडक पर गिर गया। जिससे दोनों युवक घालय हो गये, और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लेागों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लागों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ रेफर कर दिया गया। इसी बीच मौक पाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। समचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया, तथा घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।












