मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो घायल

गांव निनामाई में आपसी कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जहाँ दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव निनामई में मुस्कान पुत्री जमीर और असरफ पुत्र रफीक मोहम्मद का अपने ही पडौसी से किसी बात को किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया। थोडी ही देर में यह मुंहवाद मारपीट में बदल गया और एक पल में ही विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। जिसमें मुस्कान और असरफ लहूलुहान हो गये। घटना के दौरान मची चीख पुकार सुनकर पडौसी एवं अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। उधर घयलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग गये। घटनाकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण सीएचसी में कराया है। वहीं क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर इलाका पुलिस को मौके पर भेजा गया था। घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा दी गई है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment