बजरंगियों ने पुलिस के सहयोग से बचाई दलदल में फंसी नीलगाय

गांव कोटिया में एक नीलगाय अनियंत्रित होकर गहरे दलदल में फंस गई थी। घंटों संघर्ष करने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकल सकी, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। नीलगाय गर्दन तक दलदल में धंसी हुई थी और काफी कमजोर हो चुकी थी। कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कीचड़ में उतरकर रस्सियों और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस निस्वार्थ कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ये कार्यकर्ता न केवल धर्म की रक्षा, बल्कि जीव सेवा और सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। पुलिस प्रशासन ने भी बजरंगियों के इस जज्बे और तत्परता की सराहना की है। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल टीम मोहित बजरंगी, मनीष बजरंगी, सत्यवीर सिंह, पवन बजरंगी, रोशन बजरंगी, आकाश, करण, अभिषेक विशाल, मनोज, गणेश, अन्य गौ सेवक मौजूद रहे सूचना पाकर प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहेे।

 

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment