दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है । घायल युवक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटोल निवासी रघुराज सिंह पुत्र निरंजन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 मई की सुबह 10:30 बजे करीब उनका पुत्र श्यौराज सिंह अपने साथी अंकित कुमार पुत्र चरन सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बा सिकंदराराऊ से अपने गांव लौट रहा था । जैसे बाइक सवार युवक गांव नावली लालपुर के निकट पहुचें ,तभी वहाँ पर पहले से खड़ा उनका दोस्त मोहित पुत्र किशनवीर मिल गया । दोस्त को देख दोनों बाइक सवार युवक वहां रुक गए । युवकों ने बाइक को सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर खड़ी कर दी और आपस में तीनों दोस्त बातचीत करने लगे। कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे वाहन ने तीनों युवकों में टक्कर मार दी । हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में तीनों युवकों का उपचार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment