प्राचीन रामबाग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कर्मयोग सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला

सिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड स्थित सैकड़ो वर्ष पुराने रामबाग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंगलवार को कर्मयोग सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्मयोग सेवा के अध्यक्ष विवेकशील राघव के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र चौहान से मुलाकात की ।
प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि कस्बा के जी टी रोड स्थित रामबाग मंदिर वर्षों पुराना आस्था का केंद्र है। अब इस पर दबंगों ने अपना कब्जा जमा लिया है। जिससे मंदिर की दुर्दशा हो रही है। अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया है तथा मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।उपजिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि पूर्व में संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन को नगरपालिका भेज दिया गया है। शीघ्र ही अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया जाएगा और नगरपालिका के सहयोग से मुनादी आदि कराके उसकी स्वच्छता आदि पर सहयोग किया जाएगा। इसके बाद विवेकशील राघव, कमलेश शर्मा तथा कवि एवं अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल ने कहा कि इस शनिवार तक क्या होता है। यह देखने का विषय है। रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में स्थिति साफ हो जाएगी। बैठक में सर्वसमाज की सहमति से आगे निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर रिंकू शर्मा, पंकज पण्डा, राम जादौन, गजेंद्र चक, पंकज शर्मा, कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment