हाथरस जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना अन्तर्गत वरिष्ठजनों को निःशुल्क उपकरण वितरण हेतु एल्मिको द्वारा समस्त विकास खण्ड एवं नगर पालिका एवं नगर पचायतों में चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक विकास खण्ड में प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक दो दिन शिविरों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया है कि विकास खण्ड हाथरस और सिकन्द्राराऊ में 15 जून एवं 16 जून, विकास खण्ड मुरसान एवं हसायन में 17 जून एवं 18 जून, विकास खण्ड सादावाद एवं सहपऊ में 19 जून एवं 20 जून, विकास खण्ड सासनी में 21 जून एवं 22 जून, नगर पालिका हाथरस में 21 जून एवं 22 जून को शिविरों का आयोजन किया जायेगा। व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छठी, चस्मा, आदि निःशुल्क प्राप्त कर जनपद के समस्त वरिष्ठजन प्रतिभाग करके उक्त योजना का लाभ से सकत हैं।












