
हाथरस भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का पांच दिवसीय संस्कार शिविर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आरंभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक देवेंद्र मोहता, विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल, विजय कृष्ण गर्ग, प्रांत संगठन सचिव मनोज अग्रवाल राया वालों ने भारत माता और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन द्वारा किया।
बाल संस्कार शिविर के उद्घाटन की घोषणा संस्था के अध्यक्ष कमलेश जैन द्वारा की गई। मुख्य अतिथि देवेंद्र मोहता ने कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों में संस्कार के साथ सीखने और कुछ नया करने की कला सीखते हैं। शिविर में अगले 5 दिनों में रंगोली, क्रिकेट, बैडमिंटन, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, शूटिंग, शतरंज, कला, योग, शिल्प कला आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रथम दिन श्री श्री संस्कार केंद्र आर्ट ऑफ लिविंग प्रमुख शालिनी अग्रवाल ने बच्चों को भक्ति योग के बारे में सिखाया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव अंकुल जैन, संस्कार प्रमुख प्रवीण वर्मा, सह सचिव विशाल गुप्ता, सीमा वाष्र्णेय एवं व्यवस्था में मोहित अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल जीएसटी, विवेक वाष्र्णेय, विनीता अग्रवाल, उषा जैन, नीतू अग्रवाल, स्पर्श बंसल, रश्मि वाष्र्णेय, उमाशंकर वाष्र्णेय विद्यालय प्रधानाचार्य देवेश समाधिया आदि उपस्थित थे। प्रभारी विवेक वशिष्ठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।












