सरस्वती विद्या मन्दिर काॅलेज में समर कैंप में छात्र सीख रहे विशेष प्रतिभाएं

हाथरस वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान सामाजिक संस्था के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। कैंप में छात्र-छात्राओं में नई प्रतिभाओं को सीखने की विशेष रुचि दिखाई दे रही है।
समर कैंप में छात्राएं डांस, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं वोकल संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, तो वहीं छात्र मार्शल आर्ट, जुडो-कराटे, फिजिकल एक्सरसाइज, मेडिटेशन, जिम्नास्टिक एवं सेल्फ डिफेंस जैसी गतिविधियों में भाग लेकर आत्मविश्वास एवं अनुशासन सीख रहे हैं।कैंप में आचार्य दिनेश कुमार मिश्रा एवं आचार्या श्रीमती पूनम अग्निहोत्री का विशेष सानिध्य विद्यार्थियों को प्राप्त हो रहा है। दोनों शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को न केवल विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें अनुशासन, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास की प्रेरणा भी दी जा रही है। उनके मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं। कैंप में प्रतिदिन विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है तथा अभिभावकों द्वारा भी इस पहल की सराहना की जा रही है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कैंप में बच्चों का उत्साह और सीखने की लगन देखने योग्य है।समर कैंप आगामी 31 मई तक संचालित रहेगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नई-नई विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment