बहन से कहासुनी होने के बाद युवक ने पेड़ पर लटकर की आत्महत्या


दो दिन पूर्व बहन के देवर की शादी में शामिल होने को आया था युवक बहन द्वारा बाइक की चाबी न देने से नाराज होकर युवक ने उठाया कदम

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मसंद में अपनी बहन की ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक ने बहन से कहासुनी होने के बाद गांव के बाहर एक पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली । जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि जनपद एटा क्षेत्र के गांव तालिमपुर खेड़िया निवासी 22 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र राधेश्याम दो दिन पूर्व अपनी बहन पूजा के देवर की शादी में शामिल होने को उसकी ससुराल क्षेत्र के गांव नगला मसंद गांव आया हुआ था। वह सूरत में कढ़ाई का कार्य करता था और अविवाहित था।
बहन पूजा के अनुसार शनिवार देर शाम पुष्पेंद्र ने उससे बाइक की चाबी मांगी। पूजा ने उसे चाबी देने से मना कर दिया ,क्योंकि पुष्पेंद्र तेज गति से बाइक चलाता था। इस बात पर पुष्पेंद्र नाराज होकर वहां से चला गया। रात भर वह घर नहीं लौटा । रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment