तालाब किनारे बंधे गाय के बछड़े के सिर को ले गया अज्ञात जानवर दो वर्ष पूर्व तालाब से पकड़ कर आगरा भेजा था एक मगरमच्छ

तालाब में करते हैं कई विशालकाय मगरमच्छ विचरण

 

सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित गांव नारई में रविवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया । जब तालाब के किनारे बंधे गाय के बछड़े के सिर को अज्ञात जानवर ले गया।ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तालाब में विचरण कर रहे मगरमच्छों का यह काम है। दो वर्ष पूर्व वन विभाग की टीम एक विशालकाय मगरमच्छ को अपने साथ पकड़ कर ले गई थी।
बतादें कि गांव नारई में 100 बीघा से ज्यादा का बहुत बड़ा तालाब है। जिसको की अमृत सरोवर घोषित किया गया है। इस तालाब में काफी समय से विशालकाय मगरमच्छो को विचरण करते देखा गया है ।मगरमच्छों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, इसलिए ग्रामीण निश्चिंत थे । लेकिन अपने पशुओं बकरियां तथा बच्चों को तालाब के किनारे जाने नहीं देते थे। रविवार की दोपहर को तालाब किनारे के गाय का बछड़ा बंधा हुआ था । जैसे ही ग्रामीणों ने गाय के बछड़े का सिर गायब देखा तो उनको इस बात का शक हुआ कि हो या ना हो यह काम मगरमच्छ का है। लेकिन मगरमच्छ जब किसी को पकड़ता है तो वह उसको पूरा पानी में ले जाकर निगल जाता है। लोगों का यह भी कहना है की गाय का बछड़ा रस्सी से बंधा हुआ था। संभावित है वह रस्सी टूट नहीं पाई हो तथा मगरमच्छ गाय के बछड़े का सिर ले गया। इसको लेकर के गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार तालाब में कई छोटे बड़े मगरमच्छ विचरण कर रहे है। इस संबंध में वन रक्षक श्रीचंद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व गांव के तालाब में 5 फुट का मगरमच्छ नजर आया था । जिसकी की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने उस मगरमच्छ पकड़ लिया और उसे आगरा जाकर के छोड़ दिया था। उन्होंने यह भी बताया वह पूरी टीम के साथ गांव में जाकर मामले की गहन जांच करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment