चोरी की सात बाइक ,तमंचा एवं कारतूस किए बरामद एक आरोपी भाग जाने में रहा सफल

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान गांव श्यामपुर के पास माता मंदिर रोड से चोरी की सात बाइक एवं एक तमंचा ,दो कारतूस समेत तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया । इस दौरान मौका पाकर एक आरोपी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा है ।
शनिवार को कोतवाली हसायन पुलिस एवं एसओजी टीम ने श्यामपुर के निकट माता मंदिर रोड पर चेकिंग के दौरान तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौका पाकर एक शातिर चोर भाग गया। टीम ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात बाइक एवं तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रोहित पुत्र सरनाम निवासी गांव बपंडई थाना हसायन ,बबलू पुत्र मुन्ने खां निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी कस्बा पुरदिलनगर नगर थाना सिकंदराराऊ , श्याम सुंदर पुत्र कौशल किशोर निवासी गांव बमनहार थाना सिकंदराराऊ बताया। वहीं भागे हुए शातिर का नाम शादाब उर्फ नजर पुत्र पप्पू कुरैशी निवासी मोहल्ला सोरों गेट कस्बा पुरदिलनगर बताया। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह जगह जगह से बाइक चोरी करके उनको खोलकर उनके पार्ट्स अलग अलग करके कबाड़ में बेच देते है। मोटरसाइकिल के जो भी पार्ट्स बेचते थे । वह उनसे अपने घर का खर्च चलाते थे। टीम ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया । पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।












