सिकंदराराऊ । कस्बा हसायन के मोहल्ला कोलियान निवासी एक दलित से नामजद ने मारपीट कर दी तथा दूसरे आरोपी ने पीड़ित को फोन पर जाति सूचक गालियों देकर अपमानित किया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मोहल्ला कोलियान निवासी अरुण कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह रविवार की दोपहर 3 बजे करीब ब्लॉक हसायन के पास चाय की दुकान पर बैठा हुआ था । तभी विजय कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी मोहल्ला जाटवान आया और पीड़ित को गाली गलौज देने लगा। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। रविवार को पीड़ित के मोबाइल पर अर्जुन पुत्र बंगाली द्वारा गाली गलौज की गई एंव जान से मारने की धमकी दी । आरोपी द्वारा पीड़ित को जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।












