पिता ने एक महिला के साथ मिलकर अपनी बेटी , मां एवं भाई को पीटा,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बैरागी में एक पिता ने अपनी मां ,पुत्री एवं भाई को एक महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता युवती ने दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव नगला बैरागी निवासी पीड़िता नेहा कुमारी पुत्री सत्यवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 मई की शाम 7 बजे करीब उसके पिता पीड़िता को गाली गलौज देने लगे । जब पीड़िता की दादी कृष्णा देवी उसे बचाने आयी ,तो आरोपी पिता ने संतोषी पत्नी चंद्रपाल के साथ मिलकर पीड़िता व उसकी दादी को लाठी डण्डो से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में रात्रि 11 बजे करीब जब पीड़िता के चाचा पूरन सिंह ने मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने भी पीट दिया। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment