गांव दरियापुर के गहरे नाले में अचानक एक गाय गिर गई। जिससे ग्रामीणों मंें खलबली मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने फायर सर्विस यूनिट सासनी को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
टीम के सदस्यों ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय देते हुए रस्सों की मदद से गाय को सुरक्षित बांधा और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे नाले से सकुशल बाहर निकाल लिया। गाय के सुरक्षित बाहर आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई और जनसेवा की ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से सराहना की।











