
सिकंदराराऊ। बरसात से पूर्व नगर पालिका द्वारा कस्बा के नालों की सफाई कराई गई है । किंतु सफाई होने के बाद नगर पालिका दुकानों के सामने पड़ी हुई शिल्ट को उठवाना ही भूल गई है । शिल्ट से उठती दुर्गंध से दुकानदारों का जीना मुहाल हो रहा है । दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से शिल्ट को शीघ्र उठवाने की मांग की है ।
बताया जाता है कि पांच दिन पूर्व रोडवेज बस स्टैंड के समीप नगर पालिका द्वारा कस्बा के नाले की जेसीबी मशीन द्वारा सफाई कराई गई । सफाई के बाद नाले से निकली शिल्ट को दुकानें के सामने डाल दिया गया। पांच दिन बीत जाने के बावजूद नगर पालिका द्वारा दुकानों के सामने पड़ी शिल्ट को नहीं उठवाया गया। दुकानों के सामने पड़ी शिल्ट से उठने वाली दुर्गंध से दुकानदारों एवं राहगीर खासे परेशान है। नगर पालिका की लापरवाही से लोगों को घातक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है । स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पांच दिन पूर्व नगर पालिका द्वारा नाले की सफाई कराई गई थी और दुकानों के सामने शिल्ट डाल दी गई । पांच दिन बीत गए बाबजूद इसके अभी तक नगर पालिका द्वारा शिल्ट को नहीं उठवाया गया है । भीषण गर्मी के कारण शिल्ट से भयंकर दुर्गंध उठ रही है। कई बार नगर पालिका में पहुंचकर शिल्ट को उठवाने की गुहार लगाई गई । किंतु नगर पालिका के कानों पर अभी तक जूं तक नहीं रेंगी हैं।












