सिकंदराराऊ के युवक की पूना में गिरकर हुई मौत,मचा कोहराम

युवक पूना में शटरिंग का करता था कार्यरविवार को शटरिंग का कार्य करने के दौरान गिरा युवकसिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला करीम नगर निवासी एक 19 वर्षीय युवक की रविवार को पूना में शटरिंग का कार्य करने के दौरान गिरकर मौत हो गई। मंगलवार को युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि मोहल्ला करीम नगर निवासी 19 वर्षीय समीर पुत्र जफरुद्दीन पूना में शटरिंग का कार्य करता है।

रविवार को वह अपने साथियों के साथ पूना में शटरिंग का कार्य कर रहा था। तभी वह अचानक गिर गया । जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को युवक का शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में हाहाकर मच गया और मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment