
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव माड़ी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बीती रात सड़क पर टहल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में ग्राम प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मुकेश कुमार शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी गांव जिरौली कला ग्राम प्रधान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की रात्रि 1 बजे करीब गांव माड़ी निवासी हिमांशु चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह अपने घर के पास सड़क पर टहल रहा था । तभी एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हिमांशु में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका कूल्हा टूट गया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












