
हाथरस थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर नहर में आज एक युवक शव तैरता मिलने से क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई। वही शव को नहर देख मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित नहर में आज एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। शव को पानी में देख मौके लोगो की भीड़ लग गई और शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई तथा स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है मृतक युवक बनियान और अंडरवियर पहने है।
उक्त घटना को लेकर को सिटी ने बताया है कि आज थाना हाथरस गेट पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित किंदौली नहर मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। जिसकी शिनाख्त 34 वर्षीय पप्पन पुत्र राजवीर निवासी जलेसर रोड के रुप मे हुई है। शव पर किसी प्रकार की जाहिरा चोट के निशान नही है। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमोर्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।












