बेहोशी की हालत में मिली महिलाःजांच जारी

 

हाथरस थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर तहसील सदर के पास एक महिला सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पडी मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस महिला को बागला जिला अस्पताल लेकर आयी, जहां उसे भर्ती कराया गया।अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जांच- पड़ताल शुरू की। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला की एक कलाई पर वाइफ ऑफ कन्हैया लिखा हुआ मिला है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल महिला के बेहोश होने का कारण स्पष्ट नहीं है।पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें यह आशंका भी शामिल है कि महिला किसी हादसे का शिकार हुई हो या उसे जहर खुरानी का शिकार बनाया गया हो। पुलिस का कहना है कि स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment