सपा प्रवक्ता की अभद्र टिप्पणी से विप्र समाज में रोष आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर

 

सिकन्द्राराऊ समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति की गई आपत्तिजनक एंव भद्दी टिप्पणी से विप्र समाज में आक्रोश पनप गया है । आरोपी सपा प्रवक्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गई है।
युवा समाजसेवी आकाश दीक्षित ने दी तहरीर में कहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अत्यंत अभद्र अपमानजनक एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे ब्राह्मण की तुलना वैश्या से की गई है। इस तरह की टिप्पणी भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक सौहार्द एवं सम्मान की भावना के विपरीत है। इस अशोभनीय टिप्पणी से विप्र समाज में रोष व्याप्त है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment