आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित श्री हनुमान जी चैकी के निकट सुबह दो बाइकें आमने सामने से भिंड़ गईं जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया है, जब कि पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्र्टम के लिए भेजा है।
शुक्रववार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के गांधी पार्क निवासी सूरज पुत्र विनोद अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से सासनी की तरफ आ रहा था। उधर इसी दौरान अलीगढ़ के ही थाना बन्ना देवी क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह अपनी बाइक से सासनी से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोनों बाइक सवार श्री हनुमान जी चैकी के निकट पहुंचे, तभी दोनों बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं हो गई। घटना के बाद दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उस पर सवार महिला सहित तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटगई। सूचना पाकर पुलिस चैकी श्री हनुमान जी इंचार्ज मय हमराह और फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सूरज की पत्नी वर्षा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने सूरज और नरेंद्र को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन सूरज की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे नरेंद्र के परिजन उसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए। वर्षा की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, वहीं पुलिस कार्रवाई में जुटी है












