खाद टीम ने स्कूल से दाल चावल का भरा सैंपल: किया जागरूक

हाथरस। शासन के आदेश और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले भर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। वही मिलावट करने वालों में खलबली मची हुई है।

खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार निरीक्षण और नमूना कार्यवाही कर रहा है। शहर में स्थित संविलियन विद्यालय लाल डिग्गी में बच्चों को परोसे जा रहे दाल चावल का सर्वे नमूना जांच हेतु लिया गया। मौके पर 61 बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ सफाई संबंधी जागरूकता कराई गई ।फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से शहर के चावड गेट पर विभिन्न खाद्य पदार्थ यथा दाल, मिठाइयां और मसाले आदि की मौके पर जांच कर खाद्य कारोबारकर्ता और आम जनता को रिपोर्ट से अवगत कराया गया।। तहसील सादाबाद में मथुरा रोड पर विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच कर मौके पर रिपोर्ट से अवगत कराया गया। मौके पर आम जनमानस को ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत ताजा खाना खाने और बासी खाने से परहेज करने के लिए समझाया गया। सड़े गले, कटे, फटे फल व सब्जी का प्रयोग न करने के लिए समझाया गया। साफ पानी पीने और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने इस जानकारी को सराहा।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच जारी रहेगी।टीम में यदुवीर सिंह, पारुल सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड, ओमकार कुशवाहा, डॉ. विकास खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment