भूमि विवाद में फायरिंग व मारपीट: हड़कंप मचा

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया में भूमि समतल कराने और ट्रैक्टर चलाने को लेकर चल रहा विवाद आज हिंसक हो गया और पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग गांव में स्थित चक्की प्रतिष्ठान पर पहुंच गए और वहां गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना में चक्की संचालक सहित दो लोग घायल हो गए।

बताया जाता है आरोपियों ने मारपीट भी की, जिससे घायलों को अंदरूनी चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात नियंत्रित किये।वहीं घायल पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित नंदू पुत्र चौब सिंह के अनुसार तीन दिन पहले खेत की भूमि समतल कराने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment