
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शेरपुर में बीती रात आयोजित देवी जागरण के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है।। गांव निवासी पीतम्वर सिंह पुत्र पूरन सिंह ने आठ नामजद लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है।पीड़ित पीतम्वर सिंह के अनुसार हमलावर जान से मारने की नीयत से मौके पर पहुंचे थे। घटना के दौरान हुए शोर-शराबे को सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पीडित़ पीतम्वर सिंह ने घटना की शिकायत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस से की है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले मे विधिक कार्यवाही की जा रही है।









