मजदूरी के रूपए मांगने पर ठेकेदार ने मजदूरों को पीटा

सिकन्द्राराऊ कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव अण्डौली निवासी 35 महिला, पुरूष मजदूरों को ठेकेदार से मजदूरी के रूपए मांगना महंगा पड़ गया। नामजद ठेकेदार ने मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव अण्डौली निवासी पीड़िता मंजू देवी पत्नी आकाश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आलू की खुदाई कराने के लिए ठेकेदार छोटेलाल पुत्र दानसहाय निवासी मौहल्ला जाटवान थाना हसायन, लवकुश पुत्र नबाब सिंह निवासी गांव मलू का नगला थाना हाथरस जंक्शन, जितेन्द्र कुमार पुत्र राकेश निवासी केशोंपुर थाना हाथरस जंक्शन मेरे गाँव अण्डौली से काम कराने के लिए पीड़िता समेत 35 महिलाओं व पुरुषो को ले गए। करीब 25 दिन काम करने पर हम लोगों ने हिसाब माँगा तो हमारी बातो को टाल दिया । हम लोगो के कुल काम के रुपए 76000 रुपए बने। जिनको लेने जब हम लोग जितेन्द्र कुमार निवासी गांव कैशोंपुर थाना हाथरस जंक्शन के घर गए तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता समेत सभी मजदूरों को भगा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment