बाइक सवार देवर भाभी को बोलेरो ने रौंदा

बाइक सवार देवर भाभी को बोलेरो ने रौंदा

सिकन्द्राराऊ कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जरैरा बंबा के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के साडू ने कोतवाली में अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव रतिभानपुर निवासी गौरव कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 3 अप्रैल की शाम 7 बजे करीब उसके साडू शिवराज सिंह पुत्र लाखन सिंह अपनी भाभी विरमा देवी पत्नी बलवीर सिंह निवासीगण गांव मकंदपुर थाना एका फिरोजाबाद बाइक पर सवार होकर थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला उदईया में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने को आ रहे थे। जैसे ही बाइक से बाहर गांव जरेरा बंबा के समीप पहुंचे। तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment