सिकंदराराऊ के युवक की सड़क हादसे में मौत ,मचा कोहराम

जनपद अलीगढ़ के गभाना हाइवे पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी एक 50 वर्षीय कैंटर चालक की जनपद अलीगढ़ के गभाना में बीती रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी 50 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र फिदा हुसैन बुधवार की रात्रि को कैंटर लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही कैंटर जनपद अलीगढ़ के गभाना हाइवे पर पहुंची । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर एक डंपर में घुस गई। हादसे में मुस्तकीम की मौके पर मौत हो गई और कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गुरुवार की शाम को मृतक के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। कैंटर चालक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment