
सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक सट्टेबाज को कस्बा के मोहल्ला नौखेल से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेजा है ।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहो के साथ कस्बा में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली ,कि एक सट्टेबाज मोहल्ला नौखेल में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है । पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम जाहिद पुत्र इदरीश निवासी मोहल्ला नौखेल बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1310 रुपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर उसे जेल भेज दिया।












