एफडीए की टीम ने की छापेमारी, मची खलबली

टीम ने लस्सी का लिया नमूना


सिकंदराराऊ । मिलावट खोरी पर अंकुश कसने के लिए बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कस्बा में छापेमार कार्रवाई की । जिससे मिलावट खोरों में खलबली मच गई। टीम ने जी टी रोड स्थित एक लस्सी की दुकान से लस्सी का नमूना लिया । जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया।
बाजारों में खाद्य पदार्थों में जमकर मिलावट की जा रही है । खाद्य वस्तुओं में मिलावट होने से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। मिलावटखोरी पर नकेल कसने को बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह ने अपनी टीम के साथ कस्बा के जी टी रोड स्थित सब्जी मंडी के निकट जीनत लस्सी एंड टी स्टॉल की दुकान पर छापेमारी की । जिससे मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया। टीम ने उक्त दुकान से लस्सी का नमूना लिया। टीम ने लस्सी का नमूना संग्रहित कर उसे प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि लस्सी के नमूने को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में खाद्य पदार्थों गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि मिलावटखोरी पर अंकुश लगाया जा सके।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment