
सिकंदराराऊ । एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारहरा रोड पर एक फैक्ट्री के निकट टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला के पुत्र ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामू पुत्र नेम सिंह निवासी गांव नगला बैरागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी मां आशा देवी ,खोजपाल सिंह पुत्र रमेश चंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर 1 मई की शाम 7 बजे करीब मारहरा जा रही थी । जैसे ही बाइक सवार नीरज की फैक्ट्री के समीप पहुंचे । तभी मारहरा की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशा देवी एवं खोजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












