दवा लेने आई किशोरी को ले गया युवक


सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी दवा लेने को कस्बा में आई थी । इस दौरान उसे नामजद युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । पीड़िता किशोरी के भाई ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बहन 1 मई को दवा लेने को कस्बा सिकंदराराऊ में जी टी रोड स्थित एक चिकित्सक के पास आई थी । देर शाम तक किशोरी घर वापस नहीं लौटी । परिजनों द्वारा किशोरी की तलाश की गई। परिजनों को पता चला कि उसे विनय कुमार पुत्र राकेश यादव निवासी गांव जमालपुर थाना सिकंदराराऊ अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment